सम्पादकीय

आपके सहयोग से चित्रांश संदेश बैबाहिक पत्रिका आज समय से निकल रही है | सभी चित्रांश बंधुओ से निबेदन है की अधिक से अधिक संख्या में बायोडाटा भेजने की कृपा करें एवं जैसे ही आपके पुत्र या पुत्री की शादी हो जाती है कृपया मोबाइल द्वारा या वव्हाट्स -अप द्वारा सूचित करने की कृपा अवश्य करें | इस बार मेरे द्वारा लगभग २००० चित्रांश बबंधुओं को मेसेज द्वारा सूचित किया गया जिसमे से लगभग ७०० व्यक्तिओ ने जवाब दिया | इसलिए इस बार पत्रिका में लगभग ६०० बायोडाटा ही रहगये है | मुझे १ मेसेज करने में १ मिनिट करने में १ मिनिट के हिसाब से ३००० मिनिट लगे है | यानि की ५० घंटे लगे और आपको १ मैसेज में सिर्फ १ मिनिट लगेगा , अतः मैसेज द्वारा सूचित जरुर करें | जिसकी शादी हो गई है | उसका बायोडाटा पत्रिका से हटाया जा सके |


सभी समाजजनों से निवेदन है | कि अपने अपने जिले से अधिक से अधिक बायोडाटा रंगीन फोटो सहित भेजने की कृपा करें क्योंकि माह मार्च २०१७ में पत्रिका रंगीन प्रकाशित की जा रही है | साथ ही अपने जिले के प्रतिभावान छात्र छात्राओं की जानकारी , लेख , रचनायें , शुभकामना संदेश , विज्ञापन आदि भेज केर सहयोग , विस्वास , स्नेह एवं सलाह ही हमारी कमाई है | इसे हम सहेज कर रखेंगे | पत्रिका का प्रकाशन वर्ष में २ बार जुलाई अगस्त एवं जनवरी फ़रवरी में किया जाता है | अतः जनवरी जून एवं दिसम्बर से पूर्व भिजवाने की कृपा करें |

श्रीमान राजेंद्र श्रीवास्तव